समाजसेवी आलोक प्रकाश

 मुखिया पद संभावित उम्मीदवार

ग्राम – चकअल्हदाद पंचायत

पिता : भारत नारायण सिन्हा
निवासी : चकअल्हदाद पंचायत, वैशाली


“जनसेवा ही मेरा संकल्प”

चकअल्हदाद पंचायत एवं आसपास के क्षेत्रों में वर्षों से लंबित जनसमस्याओं के समाधान हेतु समाजसेवी आलोक प्रकाश द्वारा जमीन स्तर पर लगातार कार्य किया गया। ग्रामीण जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाकर अनेक विकास कार्य पूर्ण करवाए गए।


प्रमुख जनकल्याणकारी कार्य

✅ वैशाली प्रखंड कार्यालय में ग्रामीणों के बैठने हेतु स्टील कुर्सी की व्यवस्था

प्रखंड कार्यालय आने-जाने वाले ग्रामीण जनता को बैठने की सुविधा नहीं थी। समाजसेवी आलोक प्रकाश द्वारा स्टील चेयर लगवाने का कार्य कराया गया।

✅ 18 वर्षों से अधूरा पड़ा अस्मशान यात्री सामुदायिक भवन पूर्ण करवाया

चकअल्हदाद पंचायत वार्ड संख्या 3, ग्राम सिमरा सोता स्थित बिंदेश्वर राय के ढाला पर अधूरा भवन को पूर्ण करवाने की पहल की गई।

✅ जर्जर सड़क की ढलाई एवं मरम्मत

ग्राम शेखटोला वार्ड 14 में मोहम्मद मुस्लिम के घर से बांध ढाला तक वर्षों से खराब सड़क की मरम्मत एवं ढलाई करवाया गया।

✅ जर्जर विद्युत पोल बदलवाया

मोहम्मद कलीम के घर से प्रभु महतो के घर तक झुके हुए खतरनाक विद्युत पोल का बदलाव करवाया गया।

✅ मुख्यमंत्री सोलर लाइट लगवाने का कार्य

वार्ड 12, 13 एवं 14 को सोलर लाइट योजना से वंचित रखा गया था, जिसे लगवाने का कार्य कराया गया।

✅ कच्ची सड़क को पक्की सड़क में बदलवाया

तपेश्वर राय के घर से महादेव राय के घर तक सड़क ढलाई निर्माण करवाया गया।

✅ नल-जल योजना से वंचित ग्रामीणों को पानी उपलब्ध करवाया

सिमरा मठ से मखदुमपुर हरकोली तक बोरिंग करवाकर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराया गया।

✅ बंद पड़े नल-जल योजनाओं की मरम्मत

वार्ड 6, 7 एवं 8 में बंद पड़े नल-जल योजना को टंकी मरम्मत एवं बदलाव कर पुनः चालू करवाया गया।

✅ फूटा हुआ नल-जल टांका बदलवाया

वार्ड 5 में क्षतिग्रस्त टांका का बदलाव करवाया गया।

✅ सभी नल-जल टंकियों की सफाई

करीब 7 वर्षों से साफ नहीं हुई टंकियों की सफाई करवाकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया।

✅ जर्जर ट्रांसफार्मर पोल बदलवाया

वार्ड 1 में 11000 वोल्ट के टूटे हुए पोल का बदलाव करवाया गया।

✅ नल-जल कनेक्शन एवं लीकेज समस्या का समाधान

वंचित परिवारों को कनेक्शन दिलवाया गया एवं पाइप लीकेज की मरम्मत करवाई गई।

✅ पंचायत की अनेक जनसमस्याओं का समाधान

ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासनिक एवं न्यायालय स्तर तक संघर्ष जारी।


हमारा संकल्प

✔ हर घर तक विकास
✔ स्वच्छ पानी, बेहतर सड़क
✔ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोशनी
✔ गरीब, किसान एवं युवाओं का सम्मान
✔ पंचायत में पारदर्शिता और जनभागीदारी


“आपका विश्वास – हमारा प्रयास”

समाजसेवी

आलोक प्रकाश

भावी मुखिया उम्मीदवार

चकअल्हदाद पंचायत, वैशाली

जनता की आवाज – जनता के बीच

Post a Comment

0 Comments